अध्याय 18 · मोक्षसंन्यास योग · श्रीकृष्ण कहते हैं
गीता अध्याय 18, श्लोक 59 — स्वभाव बलवान है
यदहंकारमाश्रित्य न योत्स्य इति मन्यसे। मिथ्यैष व्यवसायस्ते प्रकृतिस्त्वां नियोक्ष्यति ॥
yadahaṃkāramāśritya na yotsya iti manyase | mithyaiṣa vyavasāyaste prakṛtistvāṃ niyokṣyati ||
अर्थ
अहंकार के कारण अगर तुम सोचते हो कि 'मैं युद्ध नहीं करूँगा', तो तुम्हारा यह निश्चय व्यर्थ है; तुम्हारा स्वभाव ही तुम्हें युद्ध में लगा देगा।