अध्याय 10 · विभूति योग · श्रीकृष्ण कहते हैं
गीता अध्याय 10, श्लोक 36 — तेज, विजय, उद्यम
द्यूतं छलयतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम्। जयोऽस्मि व्यवसायोऽस्मि सत्त्वं सत्त्ववतामहम् ॥
dyūtaṃ chalayatāmasmi tejastejasvināmaham | jayo'smi vyavasāyo'smi sattvaṃ sattvavatāmaham ||
अर्थ
छल करने वालों में मैं जुआ हूँ और तेजस्वियों का तेज मैं हूँ। मैं जीत हूँ, मैं दृढ़ निश्चय और प्रयत्न हूँ, और सज्जनों का सत्त्व-गुण मैं हूँ।